रुक रुक के पेट दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 15:57

डिप्रेशन और स्ट्रेस रहने पर भी रुक-रुक कर आता है पेट दर्द
पेट फूलने के साथ साथ रुक-रुक कर दर्द हो रहा है। कब्ज, डायरिया और गैस जैसा भी महसूस हो रहा है। ऐसा इरिटेबल बाउल (आईबीएस) सिंड्रोम की वजह से होता है। यह सिंड्रोम आंतों की सामान्य बीमारी है। यह आंतों की गति, संवेदना, इम्युनिटी एवं गटफ्लोरा में बदलाव आने पर भी यह बीमारी हो सकती है। इसके लिए इंफेक्शन, डिप्रेशन और स्ट्रेस आदि रिस्क फैक्टर हैं। इसे मल्टीफैक्टोरियल बीमारी भी कहा जाता है। पेशेंट की हिस्ट्री के आधार पर यह बीमारी डायग्नोस करते हैं। इसके बाद ब्लड टैस्ट एवं एंडोस्कोपी भी की जाती है। डायग्नोस होने पर डायरिया, तनाव व सिरदर्द दूर करने की दवा देते हैं। इस बीमारी में पेशेंट को हाई फाइबर डाइट लेनी चाहिए। इसमें ताजा फल, सलाद, हरी सब्जियां आदि शामिल होना चाहिए।युवाओं और महिलाओं में आंतों के इंफेक्शन के लिए डिप्रेशन चिंता जेनेटिक रिस्क फैक्टर हैं। इससे बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और मेडिटेशन भी करें
रिस्क फैक्टर
इंफेक्शन

डिप्रेशन

स्ट्रेस

प्रो बायोटिक दवाएं देंगी रिलीफ
यह बीमारी क्वालिटी ऑफ लाइफ को काफी हद तक प्रभावित करती है। सामान्य लोगों में भी यह 3 से 25 प्रतिशत तक होती है। पेशेंट कॉमन तकलीफों से ग्रस्त होते हैं अधिकतर को पेट साफ नहीं रहने से समस्या रहती है। इस बीमारी में मरीज इन लक्षणों की शिकायत छह महीने तक करता रहता है। आईबीएस के लिए युवा अवस्था, महिलाओं में आंतों का इंफेक्शन, डिप्रेशन, चिंता एवं जेनेटिक आदि रिस्क फैक्टर हैं। इसके दो तरह से उपचार किए जाते है पहला सामान्य उपचार जो कि डाइट और लाइफ स्टाइल को ठीक रखकर किया जाता है, इसमें पेशेंट को डाइट में हरी सीजनल सब्जियां फल, जूस और लाइफ स्टाइल में समय पर खाना, पर्याप्त नींद, आराम एवं एक्सरसाइज का खास ख्याल रखे। तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन, योगा, आदि करें। यदि 10 से 15 दिनों में रिलीफ नहीं मिलने पर दूसरा ट्रीटमेंट ले सकते हैं। मेडिसन में मुख्य रूप से पेट दर्द, कब्ज और तनाव दूर करने करने वाली प्रोबायोटिक दवाएं दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info